बिग बॉस 10 फेम सारा खान (Sara Khan) ने 5 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से कृष पाठक (Krish Pathak) से शादी कर लिया है और साथ ही एक छोटा सा रिसेप्शन भी होस्ट किया था. कुछ समय पहले इस कपल ने कोर्ट मैरिज किया था. शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि कृष पाठक (Krish Pathak) रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी (Sunil Lahri) के बेटे हैं. सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक (Krish Pathak) ने इसी साल अक्टूबर में कोर्ट मैरिज किया था. जिसके बाद अब 5 दिसंबर को इस कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी किया है. दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं.
इस कपल ने शादी के बाद एक छोटा सा रिसेप्शन होस्ट किया था. जहां पर उन्होंने पैपराजी से मुलाकात की थी और उनके लिए जमकर पोज दिया है. सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक (Krish Pathak) ने पैपराजी को अपनी मेंहदी भी दिखाई थी. रेज कलर के लहंगे के साथ में एक्ट्रेस ने गोल्ड की ज्वैलरी पहनी थी.









