Home मुख्य ख़बरें गुजरात के राजकोट में निर्भया जैसी हैवानियत: 6 साल की बच्ची के...

गुजरात के राजकोट में निर्भया जैसी हैवानियत: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

152
0

गुजरात में दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। गुजरात में राजकोट (Gujarat Rajkot Rape) जिले के अटकोट में आरोपी रेप करने में नाकाम होने पर 6 साल की बच्ची के गुप्तांग में रॉड (सरिया) डाल (rod inserted into genitals of a 6-year-old girl) दिया। बच्ची को गंभीर हालात में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात पुलिस (Gujarat Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामसिंह तेरसिंह के रूप में हुई जो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की।

राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। साथ ही 10 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दाहोद जिले का मजदूर परिवार अटकोट थाना अंतर्गत एक गांव के पास खेत में मजदूरी करता है। 4 दिसंबर को जब परिवार खेत में काम कर रहा था, तब उनकी छह साल, आठ महीने की बेटी वहीं खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब बच्ची चीखी तो उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

जब परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, तो वह पास में ही खून से लथपथ मिली। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत राजकोट के अस्पताल ले गए। बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here