Home चर्चा में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था हावी, किसानों की परेशानी की जड़ है...

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था हावी, किसानों की परेशानी की जड़ है भाजपा सरकार: सुशील मौर्य

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की समस्याओं में हुई वृद्धि: रेखचंद जैन =
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को देखते हुए लगातार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है इसी तारतम्य में बस्तर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सेमरा, मार्केल, बम्हनी व नगरनार में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा धान खरीदी केंद्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। किसानों की परेशानी की असली जड़ भाजपा सरकार है। किसानों कि समस्याओं से भाजपा सरकार को कोई लेना देना नहीं है। किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य, समय पर खरीदी और सुचारू प्रबंधन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विष्णुदेव सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर को धान खरीदी प्रारंभ होनी थी, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे खरीदी केंद्रों में समय पर खरीदी प्रारंभ नही हो पाई। केंद्र में कोई पर्याप्त व्यवस्था न ही है जिससे किसान रोजाना घंटों परेशान होकर लौट रहे हैं। और सरकार सिर्फ बड़े बड़े विज्ञापनों में वाहवाही लूटाने व्यस्त है।
जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की समस्याओं में हुई वृद्धि है। श्री जैन ने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। खरीदी में अव्यवस्था को लेकर कहा अभी भी किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। इस स्थिति में अंतिम तिथि तक सभी किसानों से धान खरीदी असंभव है। रेखचंद जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव के कुशासन वाली सरकार में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था ही भगवान भरोसे चल रही है। धान खरीदी की अव्यवस्था के चलते किसानों की जान पर बन आई है। महासमुंद में टोकन न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना बताती है कि भाजपा सरकार की तैयारियां कितनी विफल हैं। किसान अपनी ही फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे है। जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपाकी साय सरकार है।इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, वरिष्ठ नेता हेमू उपाध्याय, नीतीश शर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, वीरेंद्र साहनी, लेखन बघेल, बलराम कोकड़ू, जलंधर नाग सूर्याराव, घनश्याम महापात्र, कमल नाग, श्यामसुंदर, राजेश कश्यप, गोपाल गुड़ु, पदुमराम, लक्ष्मण, लखी भरती आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here