Home चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

8
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर गुरुवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री साय और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा होंगे। हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी सुंदरराज पी., कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here