सोमन साहू/आरंग –
सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भारती जिला रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों और आचार्य दीदी और प्रधानाचार्य ने बुधवार को बस्तर एवं देवघर शैक्षिक भ्रमण के लिए निकले।
ग्राम भारती जिला रायपुर ग्रामीण के कोषाध्यक्ष डोमार सिंह वर्मा जी ने बताया कि विद्या भारती शैक्षिक भ्रमण के ज़रिए छात्रों को समृद्ध बनाने और उनके सीखने की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। कक्षा में पढ़ाई के अलावा बच्चों को वास्तविक दुनिया से जुड़े अनुभव ,विभिन्न संस्कृतियों ,ऐतिहासिक ,धार्मिक स्थलों और अलग अलग वातावरण से परिचित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
इसमें प्रधानाचार्य और आचार्य दीदी और समिति के बीच समूह कार्य,संवाद अवलोकन और पूछताछ के जरिए आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान होता है।
प्रधानाचार्य ,आचार्य दीदी और समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न मंदिरों और उसकी कलाकृतियों को बारीको से अवलोकन किया।









