Home चर्चा में साइबर फ्रॉड के केस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

साइबर फ्रॉड के केस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

2
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बिहार के पूर्वी चंपारण से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई दंतेवाड़ा साइबर सेल, थाना कोतवाली दंतेवाड़ा और थाना किरंदुल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से सौ से अधिक बैंक खातों के लेनदेन का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
आरोपियों ने वर्ष 2023 में किरंदुल निवासी एक व्यक्ति को विदेशी पार्सल में मुद्रा होने का झांसा देकर कस्टम, सीबीआई और टैक्स के नाम पर ठगी की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here