Home चर्चा में बिलासपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और...

बिलासपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

4
0

बिलासपुर –

बिलासपुर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेड कार्यालय तक बिलासपुर के कांग्रेसियों ने मार्च पास कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तार किए जाने व मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हटाए गए करोड़ मतदाताओं के नाम को पुनः जोड़ने के साथ-साथ आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेसजनो ने रैली निकालकर नारेबाजी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव उपरांत सभी सहयोगी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ज्ञापन सौपे।

कलेक्ट कार्यालय घेराव में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री विधायक अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया पूर्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह विजय पांडेय पूर्व विधायक शैलेष पांडेय सियाराम कौशिक इनग्रिड मेकलाऊड़ प्रमोद नायक ब्लॉक अध्यक्ष तजम्मुल हक महिला अध्यक्ष सीमा घृतेश आदि सैकड़ो कांग्रेसी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here