Home चर्चा में नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल ने किया थाना मरवाही...

नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल ने किया थाना मरवाही एवं सिवनी चौकी का औचक निरीक्षण

11
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
नव  पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल द्वारा आज थाना मरवाही एवं सिवनी चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक जीपीएम श्री श्याम कुमार सिदार भी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान थाना एवं चौकी में रखे गए अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की समीक्षा की गई।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, केस डायरी समय पर प्रस्तुत करने, बीट व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही थाना/चौकी परिसर की साफ-सफाई, ड्रेस-कोड, अनुशासन एवं समयपालन पर विशेष जोर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस हेतु सतत पेट्रोलिंग, गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता-मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here