Home चर्चा में नक्सलियों के प्लांट किए प्रेशर आइईडी से किशोर गंभीर घायल

नक्सलियों के प्लांट किए प्रेशर आइईडी से किशोर गंभीर घायल

18
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कोरचोली कैंप में हुआ प्राथमिक उपचार बीजापुर लाया गया बालक 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की जद में आकर ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी 15 वर्षीय राम पोटाम पिता स्व. लच्छू पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा बलों के कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बीजापुर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है।
यह घटना 5 जनवरी सोमवार की है। राम पोटाम सुबह के समय लेंड्रा कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आइईडी की चपेट में आ गया। उसके ग्रामण के पैर में गंभीर चोट आई है। राम पोटाम को सीआरपीएफ की 222वीं कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तथा आइईडी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here