Home कोरबा राष्ट्र सेविका समिति कोरबा के पथ संचलन में कोरबा जिला शक्ति जिला...

राष्ट्र सेविका समिति कोरबा के पथ संचलन में कोरबा जिला शक्ति जिला चांपा जांजगीर जिले की नारी शक्तियों ने भी जोर दिखाया

6
0

18 जनवरी 2026, दिन रविवार को कोरबा जिला में राष्ट्र सेविका समिति की बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों का भव्य पथ संचलन हुआ, जिसमें कोरबा विभाग के तीनों जिले से बहने मातृ शक्तियों ने न सिर्फ भाग लिया अपितु, कदम से कदम मिलाते हुए एक साथ चलकर, समाज को दिखाया कि अपने राष्ट्र की आधी आबादी अब समाज सुधार की दिशा में भी कहीं कम नहीं। सब समाज समरस होकर सकारात्मक दिशा में चलकर भारत भूमि, मातृ भूमि को परम वैभव तक पहुंचाने हेतु संकल्पित हैं।
अब गांव की बहने भी शहरों की मातृ शक्ति से कहीं कम नहीं। पथ संचलन मे कोरबा कर साथ साथ कटघोरा विकास खंड कटघोरा,एवं बांकी मोगरा से भी बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की मातृ शक्तियों ने भाग लेकर में भी उत्साह भर दिया।

भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे राष्ट्रवादी जयघोष से समुचा वातावरण गुंजायमान होता रहा । पथ संचलन राजेंद्र प्रसाद नगर से प्रारम्भ होकर दशहरा मैदान मे आकर संपन्न हुवा जहाँ अहिल्या बाई होलकर,
जीजा माता और रानी लक्ष्मी बाई जैसे कर्तृत्व, मातृत्व और नेतृत्व की प्रतिमूर्ति को याद किया गया। एवं समाज मे संदेश दिया गया की ऐसे ही स्वस्थ समाज को सकारात्मक दिशा देने में एक माता, एक पुत्री, एक पत्नी सर्वदा सक्षम है…

मंचस्थ अधिकारी
विभाग कार्यवाहिका सुश्री सरस्वती गभेल जी, मुख्य वक्ता श्रीमती रचना नायडू अधिवक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख उपस्थित थे
पूर्ण गणवेश में मातृ शक्ति कुल उपस्थित की संख्या…276 थीं
अन्य संचलन में भाग लेने वाले लगभग 300 बहनों ने उपस्थिति दी समाज के जन बन्धु भगिनी लगभग 1000 की संख्या मे उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here