महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों (SAGES) में कुल 1812 संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस बार चयन के लिए पहली बार कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026 से
अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026 (रात 12 बजे तक)
गलती सुधार का मौका: 22 से 24 अक्टूबर 2026
वेबसाइट: फॉर्म भरने के लिए eduportal.cg.nic.in पर जाएं।

प्रमुख पद और वेतन:
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम): 590 पद (मानदेय: ₹25,300 प्रतिमाह)
प्रयोगशाला सहायक: 170 पद (मानदेय: ₹25,300 प्रतिमाह)
शिक्षक (अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कला आदि): 369 पद (मानदेय: ₹35,400 प्रतिमाह)
शिक्षक (हिन्दी / संस्कृत): 34 पद (मानदेय: ₹35,400 प्रतिमाह)
व्याख्याता (अलग-अलग विषय): 468 पद (मानदेय: ₹38,100 प्रतिमाह)
प्रधानपाठक (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक): 51 पद (मानदेय: ₹35,400 से ₹38,100)
ग्रंथपाल, व्यायाम व कंप्यूटर शिक्षक: कुल 150 पद (मानदेय: ₹22,400 से ₹35,400)
जरूरी योग्यता व नियम:
* उम्र: 21 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को नियमानुसार छूट मिलेगी।
* माध्यम: हिन्दी और संस्कृत के पदों को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी है।
* चयन का तरीका: राज्य स्तरीय ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
* अवधि: नियुक्ति 1 साल के संविदा आधार पर होगी, जिसे काम के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
पूरी जानकारी और सिलेबस के लिए अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।







