लखनपुर संवाददाता – बृजेश चतुर्वेदी
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तहसील लखनपुर परिसर में अधिवक्ताओं एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा विधिविधान से माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान सरस्वती माता की आरती उतारी गई तथा उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
इस अवसर पर अधिवक्तागण शशि पाण्डेय, संपत सिंह चंदेल, कन्हैया साहू, संजीव सेठ, देवदत्त सोनी, हर्षवर्धन पांडेय, सत्यानंद दास, लखन सिंह एवं सुरेंद्र राजवाड़े उपस्थित रहे।

वहीं कार्यालय स्टाफ में किरण मेहता, ब्रिजिट, गीता, सिलबीना, सुरेंद्र बाबू, नेहरू राजवाड़े, नीलू, अवधेश बाबू, विनय बाबू, अमीन बाबू, शिवनाथ बाबू, राममूर्ति एवं ऐश्वर्या राजवाड़े शामिल रहे। इसके अलावा स्टाम्प वेंडर सत्यदेव दास, देहुत सिंह, सुमित, धनु झारिया तथा एलएसके स्टाफ कपिल देव सत्यम और रामनाथ राजवाड़े सहित अन्य अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां ज्ञान, विद्या और सद्भाव की कामना के साथ बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।







