बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= सबका साथ, सबका विश्वास का संगम =
= महापौर संजय पाण्डेय ने जताया सभी का आभार =
जगदलपुर। दलपत दीपोत्सव 2026 जनसहभागिता की अनूठी आभा से दमक उठा। जगदलपुर शहर और अंचल की जनता ने इस उत्सव में सामुदायिक एकता की बेहतरीन मिसाल पेश की।किसी ने भर भर के तेल दिया, किसी ने बातियों की लड़ी लगा दी, किसी ने दीयों की लंबी कतार लगा दी, तो किसी ने दिल खोलकर राशि प्रदान की।
दलपत दीपोत्सव का शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 को हुआ था, जो निरंतर 32 दिनों तक चलता रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि स्वच्छता, वंदे-मातरम, जनसहभागिता एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने में भी सफल रहा। दलपत सागर बचाओ एवं दलपत सागर दीपोत्सव समिति के साथ वीडीएस संस्था तथा स्वच्छता एंबेसडरों के सहयोग से अलग अलग तिथियों में पृथक-पृथक समाज-संघ, चैतन्य मंडली, स्वदेशी जागरण मंच, युवोदय की टीम, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट, यातायात पुलिस एवं 5वीं बटालियन कंगोली, बादल टीम द्वारा सहभागिता करते हुए 31 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपों का प्रज्वलन किया गया। दीपोत्सव के 32वें दिन 25 जनवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, पूर्व महापौर सफीरा साहू, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, एमआईसी सदस्य, पार्षद, एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता एंबेसडर सहित अन्य शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न संघ-समाज संगठन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का आयोजन सभी की सहयोग राशि एवं दान सामग्री से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इन्होंने दिया आर्थिक सहयोग
बस्तर परिवहन संघ द्वारा 1 लाख रुपए, क्षत्रिय सभा बस्तर, सिख समाज द्वारा 51-51 हजार, ब्रह्म (खत्री) क्षत्रिय समाज, संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ, बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्रा एसोसिएशन द्वारा 21-21 हज़ार, पंजाब सनातन धर्म सभा, 360घर आरण्यक ब्राह्मण समाज, झरिया साहू समाज, अग्रवाल समाज जगदलपुर, विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति, बस्तर जिला मिथिला मंडल, उमर वैश्य समाज, देवांगन समाज, गायत्री परिवार महिला मंडल, सर्व हिन्दू समाज, गुजराती समाज, मैत्री संघ, मुकेश कुमार सिंह सीजी सुलभ, उत्कल समाज, संपत झा व आशीष कोडोपी ने 11-11 हजार, महेश्वरी समाज, कायस्थ समाज व मनोहर लूनिया ने 51-51 सौ रुपये, न्यू गुप्ता टेड्रर्स व सत्यप्रकाश यादव, उमेश साव, शंकर राम 5-5 हजार, अनिता राज 3100 रुपये, राधिका माइंस ने 7500 रू. तनीस गोयल ने 2100 रुपए, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट एवं छग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने 15-15 सौ रुपए, चंद्रशेखर झा ने 11 सौ रुपए, विभा सिंह सिंगल, राजेश मिश्रा ने 501-501 रुपए, प्रेम श्रीवास ने 500 रुपए और तेजपाल शर्मा व पीके वर्मा ने 101- 101 रुपए की सहयोग राशि दी थी।

दीप, बाती, तेल का सहयोग
चैतन्य संर्कितन मंडल शनि मंदिर द्वारा 1500 लीटर तेल, राजपाल कसेर द्वारा 3000 नग दीये, झरना महंती द्वारा 101 दीये एवं बाती, साहू समाज, तेतरखुटी द्वारा 1 टीन तेल, 1001 बाती, 1000 दीये, पतंजलि के मनोज पाणिग्रही द्वारा 1 लाख 31 हजार बाती, 2 लीटर तेल, 50 दीये, नगर पश्चिम मंडल भाजपा द्वारा 5 टीन तेल, 101 दीये, संतोष राव द्वारा 196 बाती, शारदा मंडावी द्वारा 101 दीये, 102 पैकेट बाती, छग भोजपुरी परिषद द्वारा 1 लाख 1 बाती, मैत्री संघ विद्या निकेतन द्वारा 301 दीये, पारुल नवीन बोथरा द्वारा 11 हजार 111 दीये, 11 हजार 111 बाती, सौम्या एवं प्रिया नगर गुड़ी द्वारा 4 बोतल तेल, 12 पैकेट बाती, मोतीबाई सेठिया द्वारा 853 दीये, ललिता कश्यप द्वारा 100 बाती, राहुल राय संजय बाजार द्वारा 100 कैरेट, जैन बंधु द्वारा मोमबत्ती, अनिल लुक्कड़ द्वारा प्रतिभागियों हेतु प्राईज, मोमेंटों, अमित ट्रेडर्स द्वारा चाक एवं मोमबत्ती, सरयूपारीय ब्राहम्ण सामाज द्वारा माचिस, चाक, मोमबत्ती आदि सामग्री भेंट की गई थी। वहीं दीपोत्सव की तैयारी में जुटे सहयोगियों, कर्मचारियों के नाश्ता, भोजन की व्यवस्था रोटरी क्लब एवं बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा भवन सिंधी समाज द्वारा निःशुल्क प्रदान कर सराहनीय सहयोग किया गया। जगदलपुर की पार्षद पारुल बोथरा, रोशन सिसोदिया एवं कुबेर देवांगन द्वारा अपनी पार्षद निधि से 50-50 हजार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई।

सहयोग भावना को नमन: संजय पांडे
मेयर संजय पाण्डेय ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, संस्थाओं, संघ, समाज संगठनों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त नगरवासियों के सामूहिक योगदान से ही दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का आयोजन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं पूर्णतः सफल हो सका। नगर निगम जगदलपुर की ओर से इस पुनीत आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, संस्थाओं, संघ समाज-संगठनों एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधुशेखर झा, बृज धुर्वे द्वारा किया गया।










