Home मुख्य ख़बरें बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन, मिलेगी शैक्षणिक...

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन, मिलेगी शैक्षणिक व मानसिक सहायता

57
0

रायपुर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को समय रहते सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी परेशानी का समाधान तुरंत किया जा सके।

हेल्पलाइन का लाभ केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी उठा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

हेल्पलाइन सेंटर में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक सलाहकार और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से पहले होने वाले तनाव, पढ़ाई से जुड़ी शंकाओं और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर आवश्यक परामर्श देंगे। विशेष बात यह है कि यह सेवा रविवार सहित सभी कार्यदिवसों में निर्धारित समय पर संचालित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की परेशानी या मानसिक दबाव महसूस होने पर हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि परीक्षाएं शांत और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here