रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ ग्राम पंचायत नागोई बेलगहना की मेजबानी मे आयोजित हो रहा है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेलगहना जोन क्रिकेट का आयोजन राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा व समस्त ग्रामवासी नागोई की सयुंक्त मेजबानी मे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा जिसका उद्घाटन पूजा अर्चना कर बुधवार को राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा के चेयरमैन जीवन मिश्रा, नागोई ग्राम पंचायत सरपंच अजय पैकरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरम्भ कराया प्रतियोगिता का पहला मैच बेलगहना विरुद्ध करवा के मध्य खेला गया पहले मैच मे बेलगहना ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 6 ओवर के मैच मे 5 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाये 37 रन के लक्ष्य को करवा की टीम 4 विकेट के नुकसान पर अंतिम ओवर जीत दर्ज किया दूसरा मैच विचारपुर विरुद्ध सोनसाय नवागॉव के मध्य खेला गया जिसमे सोनसाय नवागॉव ने जीत दर्ज किया यह प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट नियम से खेला जा रहा है प्रतियोगिता मे बेलगहना जोन की टीम भाग ले रहा है इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पंच राम भानु, रूप सिंह नेटी, शिव कुमार, विमल दास मानिकपुरी एंव समस्त ग्रामवासी जुटे हुवे है









