Home चर्चा में देव होटल के पास हवाई फायर के मामले मे आरोपी के विरुद्ध...

देव होटल के पास हवाई फायर के मामले मे आरोपी के विरुद्ध प्रकरण हुआ दर्ज, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी

0
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

अंबिकापुर।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/02/26 को सरगुजा पुलिस को देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा बन्दुक चलाकर हवाई फायर किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को तत्काल मौक़े पर पहुंचकर जांच करने एवं मामले मे सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल, कोतवाली पुलिस टीम एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा देव होटल के पास पहुंचकर देखा गया एवं पुलिस टीम द्वारा आस पास के दूकान संचालको एवं उपस्थित लोगो से पूछताछ किया गया जो हनी सिंह द्वारा मौक़े पर बन्दुक से फायर किया जाना बताया गया जिससे आसपास के दुकानदारों एवं आमजनता मे भय का माहौल उत्पन्न हो गया एवं जीवन संकटापन्न की स्थिति निर्मित हो गई, मामले मे आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/26 धारा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 एवं 125 बी.एन. एस. का अपराध दर्ज कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here