कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लुदुखेत में आयोजित भव्य ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रेम, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की अनेक टीमों ने भाग लेने हेतु पंजीयन कराया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा कुदमुरा मंडल पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया व ग्राम के वरिष्ठ नागरिक के करकमलों से हुआ।
आयोजन की शुरुआत ग्राम के आराध्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इसके पश्चात भाजपा के पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया ने स्वयं मैदान में उतरकर प्रथम बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया,और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को नशे एवं गलत प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। खेल से न केवल शारीरिक एवं मानसिक मजबूती आती है, बल्कि अनुशासन, परिश्रम, संघर्ष और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपील की।

खेल से बनेगा उज्ज्वल भविष्य
श्रीमती रेणुका ने कहा कि आज गांवों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवा खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं, खेल के साथ साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किये।
शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से—
श्रीमती रेणुका राठिया — जिला पंचायत सदस्य
श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया — जनपद पंचायत अध्यक्ष, कोरबा
श्री हेमलाल झारिया — भाजपा कुदमुरा मंडल पूर्व महामंत्री, सरपंच श्यामबरण गोपी राठिया, मथुरेश राठिया,वरिष्ठ नागरिक जगसिंह, रामधन राठिया, आशा राम राठिया, दिलबोध राठिया, जागेश्वर सिंह राठिया,पवन कुमार राठिया, ईश्वर राठिया, जयलाल राठिया, रुपसिंह राठिया, अमर सिंह राठिया, पिंटू राठिया, उमेश राठिया, मदन सिंह, अजीत कुमार,सरवन, जगलाल, नन्दलाल, नरेश कुमार,जीवन लाल राठिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।









