-साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले, जनप्रतिनिधियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
विकास अग्रवाल/लखनपुर।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुटपुटरा में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल प्राप्त होने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शासन की यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है।
अगले उद्बोधन में दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और आवागमन की समस्या कम होने से वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सहू औरराजेन्द्र जायसवाल ने भी उद्बोधन दिया
कार्यक्रम में कामेश्वर राजवाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश साहू, ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभाग प्रभारी श्री राजेंद्र जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री यतेंद्र पांडे, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री घरभरन राजवाड़े, किसान मोर्चा जिला खाद्य समिति सदस्य श्री चेतन राजवाड़े, सरपंच प्रतिनिधि श्री भुनेश्वर, विद्यालय सांसद प्रतिनिधि श्री इंद्रजीत राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री श्री सुदर्शन मानिकपुरी एवं युवा मोर्चा मंत्री श्री राकेश राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। बेटियों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। शासन की ऐसी योजनाएं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक भविष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं के लिए यह सुविधा उनकी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और हमारा समाज सशक्त बनेगा।”







