जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के मुख्यालय में आज DCCB के अध्यक्ष रजनीश सिंह से सौजन्य मुलाकात में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें आत्मीय बधाई दिया। इन पलों में उपस्थित संचालक मंडल की पदाधिकारी नेत्री रजनी साहू को भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी कि आप लोगों के कार्यकाल में बैंक विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा किसानों को उनके हक के लिए संघर्ष की जरूरत नहीं होगी।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पूर्व विधायक रजनीश सिंह को सौम्य,सरल, सहज एवं सक्रिय व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि आप जैसे शख्सियत जहां भी हो सम्मान के काबिल होता है तो वहीं रजनीश सिंह ने कहा कि आप सबका प्यार स्नेह मिलता रहे ताकि कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहूं।
आज इन पलों में युवा नेता प्रणव शर्मा, कुलदीप जायसवाल, सादेलाल पटेल के ग्रामीण जन के साथ बैंक कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।










