Home चर्चा में अघनपुर क्रिकेट क्लब कंगोली द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

अघनपुर क्रिकेट क्लब कंगोली द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

1
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित
जगदलपुर। अघनपुर क्रिकेट क्लब कंगोली के द्वारा आयोजित वार्ड एवं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 15 जनवरी से प्रारंभ हुई थी, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला मेटगुडा एवं करमरी टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करमरी की टीम ने 12 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में मेटगुडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 107 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित रामटेके एवं टीआई बुधराम नाग भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अघनपुर क्रिकेट क्लब के मैदान को भविष्य में और बेहतर बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में —
मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच: विजय (मेटगुडा)
बेस्ट बैट्समैन: सोनू (करमरी)
बेस्ट बॉलर: रघु (अघनपुर)
कार्यक्रम का संचालन सुरेश कश्यप द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here