Home चर्चा में माता मावली मेला में शामिल हुए वनमंत्री केदार कश्यप एवं मंत्री टंकराम...

माता मावली मेला में शामिल हुए वनमंत्री केदार कश्यप एवं मंत्री टंकराम वर्मा

1
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
मेले में लगे विभिन्न दुकानों एवं विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का किया अवलोकन
01 करोड़ 76 लाख 59 हजार का भूमिपूजन और 59 लाख 51 हजार रूपये का किया गया लोकार्पण
नारायणपुर, 12 फरवरी 2026//नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, कौशल विकास और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास उच्च शिक्षा तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के द्वारा शामिल होकर माता मावली को प्रमाण करते हुए जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मावली माता की आशीर्वाद से बस्तर की संस्कृति और परंपरा सदा बना रहे। यह मेला सामाजिक समरसता का उदाहरण है। इस मेले में दूर दूर से आकर लोग मेले का शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति को जानने के लिए नारायणपुर के मावली माता मेला को जरूर देखें।
उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल के लोगों का मड़ई-मेला लोक, कला और संस्कृति का संगम है। यह मेला जिले का ऐतिहासिक और ख्याति प्राप्त मड़ई-मेला है। स्थानीय लोगों के सगे-संबंधी दूर-दूर से यहां की लोक, कला, संस्कृति, रीति-रिवाज और परम्पराओं से रूबरू होने एवं देखने प्रतिवर्ष यहां आते हैं। श्री कश्यप ने कहा कि यह मेला 5 दिनों तक लोगों को और सैलानियांे को इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगा। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता के आशीर्वाद से जिले में चौतरफा विकास हो। आप सभी मेले में आये और मेले का भरपूर आनंद उठाये। उन्होंने मेले में शामिल होकर मेले में लगे विभिन्न दुकानों एवं विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। मंत्री श्री कश्यप ने मेले मे लगे दुकानों से पूजा सामग्री भी खरीदा।
इस अवसर पर उन्होंने 01 करोड़ 76 लाख 59 हजार का भूमिपूजन और 59 लाख 51 हजार रूपये का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप 10 प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया, जिसमें प्रत्येक शाला भवन की राशि 14.16 लाख रूपये की मान से 01 करोड़ 41 लाख 60 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम कुतुल में 02 नग बाजार शेड निर्माण और ग्राम जाटलूर 02 नग बाजार शेड निर्माण के लिए 34 लाख 99 हजार रूपये तथा जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत 59 लाख 51 हजार रूपये की राशि से बागडोंगरी, पालकी और महिमागवाड़ी में बनाई गई खाद्यान भवन का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार नेलवाड़ और खोड़गांव में 100 मैट्रिक टन गोदाम निर्माण का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, पार्षदगण, जिला एव जनपद पंचायत सदस्य, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमओ नगरपालिका आशीष कोर्राम, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here