Home चर्चा में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव में 1213 अधिवक्ताओं ने किया मतदान…

उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव में 1213 अधिवक्ताओं ने किया मतदान…

9
0

SIR का प्रभाव… आजीवन सदस्य भी मतदान से वंचित…

भारत निर्वाचन आयोग की SIR के तर्ज पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के आजीवन सदस्य भी आज मतदान से वंचित रहे, यह बात कहते उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आम चुनाव में लागू SIR की तर्ज पर अधिवक्ता संघ के चुनाव में भी संघ के सदस्यों से डिक्लेरेशन फॉर्म भराए गए तथा फार्म जमा नहीं कर पाने वाले संघ के आजीवन सदस्य एवं नियमित सदस्य भी मतदान से वंचित हो गए जिनका दर्द और तल्खियां मतदान परिसर में बखूबी नजर आ रहा था।
आज उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष हेतु अब्दुल वहाब, अरविंद सिंहा, दिनेश तिवारी, हनुमान अग्रवाल, राजीव श्रीवास्तव, रजनीश बघेल, शैलेश बाजपेई_ वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु अरविंद दुबे, भारत सोनी, दीपक जैन, गौतम खेत्रपाल, महेंद्र दुबे, शशिकांत सोनकर _ महिला उपाध्यक्ष हेतु मधुनिश सिंह, मांडवी भारद्वाज, रीमा दुबे, संगीता मिश्रा _ सचिव हेतु अनिल त्रिपाठी, धीरेन्द्र पांडे, प्रवीण तुलस्यान, रविवाल माहेश्वरी, संजीव साहू, वरुणेंद्र मिश्रा_ सह सचिव हेतु कृपेश केला, समीर सिंह, विजय साहू, आस्था शुक्ला, लता नायक_कोषाध्यक्ष हेतु हर आशा पूर्ण सिंह, जितेंद्र शुक्ला, लवकुश साहू_क्रीड़ा सह सांस्कृतिक सचिव अमन पांडे, ईश्वर जायसवाल, कुलेश साहू, कविता तिवारी, एम आशा, प्रज्ञा पांडे_ ग्रन्थालय सचिव हेतु आदित्य खरे, आशीष बेक, बृजेश सिंह, कमलेश्वर साहू, राहुल मिश्रा के साथ कार्यकारणी सदस्य के 5 पद हेतु अभिषेक पांडे, आशुतोष मिश्रा, आफताबुन निशा, बसंत, ईश्वरी, गोरेलाल, जयप्रकाश, प्रहलाद, राम विफल, रेशम लाल, संतोष पांडे, साक्षी बाली, स्वाति अग्रवाल, शरद मिश्रा, श्रेष्ठ गुप्ता, त्रिवेणी शंकर, उज्जवल चौबे, विख्यात अरोरा के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए हैं जिसकी मतगणना कल अधिवक्ता कक्ष में होगी। इस बार यह खास बात नजर आई कि प्रत्याशी व्यक्तिगत स्तर पर समोसा अथवा चाय पार्टी कराते नजर नहीं आए बल्कि भात_छोले की सामूहिक लंगर व्यवस्था में सभी प्रत्याशी एवं अधिवक्तागण प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। जहां तक मतदान सम्पन्न के बाद चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव पंडितों के मुंह पर ताले लटकते नजर आए क्योंकि प्रत्याशियों की भारी संख्या में उपस्थिति से चुनावी रुझान बताने वाले विश्लेषकों के समझ से परे साबित हुआ है। विदित हो कि आज उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में शक्ति जिले से ईश्वर जायसवाल एवं त्रिवेणी शंकर साहू ने भी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमाइश किया है जहां मतदाता सूची में दर्ज कुल 1418 में से 1213 मतदाताओं ने चुनाव में अपना सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपना मतदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here