Home चर्चा में कलेक्टर पहुंचे मंदिरहसौद नगर पालिका कार्यालय, लिया साफ-सफाई का जायजा

कलेक्टर पहुंचे मंदिरहसौद नगर पालिका कार्यालय, लिया साफ-सफाई का जायजा

18
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
कहा कि योजनाओं में लाएं प्रगति, नागरिकों के समस्या का करें समाधान
रायपुर 12 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीटिंग व्यवस्था, उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय, स्टॉफ उपस्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अटेंडेेंस की जानकारी ली। समय पर अटेंडेंस दर्ज करने के सख्त निर्देश देते हुए किया कि अनुपस्थित पाए जाने तथा अटेंडेंस नहीं लगने पर संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा। कार्यालय को सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यह आवश्य ध्यान रखें की प्लेसमेंट में कार्य कर रहे कर्मचारियों का समय पर नियमित रूप से भुगतान हो। साथ ही नगर पालिका द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here