-भाजपा सरगुजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
विकास अग्रवाल/अंबिकापुर, 2 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सरगुजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा सरगुजा जिला प्रभारी गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अनुराग सिंह देव ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का आधार बनाकर देश को स्वतंत्रता के लिए संगठित किया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की प्रेरणा देते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश की शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। दोनों महापुरुषों ने अपने आचरण से देशवासियों को यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण के लिए ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत और शास्त्री जी की सादगी एवं राष्ट्रभक्ति आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह , विकास पांडेय, मधु चौदहा, निश्चल प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी , शैलेश सिंह शैलू, नीलम राजवाड़े, अंकित जायसवाल, संजीव वर्मा , सत्यम साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







