Home चर्चा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जगदलपुर के युवा व्यापारी शिव रतन खत्री का...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जगदलपुर के युवा व्यापारी शिव रतन खत्री का आकस्मिक निधन

1
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निवासी शिव रतन खत्री (उम्र 44 वर्ष), पिता स्वर्गीय भीखम चंद्र खत्री का आकस्मिक निधन शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे महारानी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय शिव रतन खत्री की अंतिम यात्रा 14 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे उनके गृह निवास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री, दो पुत्र तथा छोटे भाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय खत्री ‘महाशक्ति टायर शॉप’ के संचालक थे और एक कर्मठ एवं युवा व्यापारी के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए थे। वे इंद्रावती/दलपत बचाओ अभियान के प्रमुख सदस्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना के कारण वे सभी के प्रिय थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here