Home चर्चा में दो नव चयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र

दो नव चयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कलेक्टर, जिपं सीईओ ने दी शुभकामनाएं 
सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सचिव पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत पुजारीपाली निवासी अंकित कुमार मांझी तथा सुकमा विकासखंड अंतर्गत रामाराम निवासी मुचाकी अनिल कुमार शामिल हैं। दोनों अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोंटा विकासखंड के नियद नेल्लानार क्षेत्र में पदस्थापना हेतु किया गया है। नियुक्ति से पूर्व सभी आवश्यक नियमों एवं शर्तों की पूर्ति के उपरांत आज औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार ने दोनों नवचयनित सचिवों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करें तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।उल्लेखनीय है कि पूर्व में सचिव भर्ती के लिए सुकमा जिले में विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को नियत समय में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस नियुक्ति से नियद नेल्लानार क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here