Home चर्चा में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर स्वामी कैलाशानंद गिरी का भव्य स्वागत

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर स्वामी कैलाशानंद गिरी का भव्य स्वागत

0
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। आज मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में निरंजन अखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का गरिमामय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आत्मीयता के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में धर्मपरायण नागरिक उपस्थित रहे।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। एयरपोर्ट परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया और उपस्थित जनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह अवसर आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा, जहां जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर संत सम्मान की परंपरा को सुदृढ़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here