टी20 विश्व कप में अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद टीम ने शिवम दुबे की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 176 रन ही बना सकी और यह मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। यह मौजुदा टुर्नामेंट में भारत की लगातार चौथी जीत है।
नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया। शिवम दुबे को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।









