Home कोरबा एसईसीएल गेवरा में अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता क्या हुआ समापन

एसईसीएल गेवरा में अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता क्या हुआ समापन

10
0

दीपक संवाददाता – हेमचंद सोनी 

एसईसीएल गेवरा परियोजना मिनी रत्न कंपनी के द्वारा विगत दिनों एसईसीएल गेवरा के इंदिरा स्टेडियम मे अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया जिसमें गेवरा इकाई की टीम ने प्रथम स्थान बनाते हुए गेवरा को अव्वल दर्जा प्रदान किया

 

एसईसीएल मिनी रत्न कंपनी गेवरा क्षेत्र के द्वारा अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कोयलांचल क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों में प्राथमिक उपचार कौशल, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता तथा सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करना था। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्ट्रेचर ड्रिल, टर्न आउट ड्रिल (मार्च पास्ट) तथा सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक मूल्यांकन के माध्यम से अपनी दक्षता प्रदर्शित की।


प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 48 टीमों की भागीदारी के साथ प्रतियोगिता पूरी तरह संपन्न हुई। सभी निर्धारित चरण समय पर संपन्न हुए और निष्पक्षता से परिणाम घोषित किए गए। यह दर्शाता है कि कर्मचारियों का मनोबल और संगठन के प्रति समर्पण बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ।
समापन एवं सम्मान समारोह का प्रारंभ जोहिला क्षेत्र की महिला टीम के डेमोस्ट्रेशन ड्रिल से हुआ, जिसने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास, निदेशक मानव संसाधन एसईसीएल बिलासपुर तथा अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार त्यागी सहित संचालन समिति कल्याण मंडल एवं सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खनन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में प्राथमिक उपचार का ज्ञान प्रत्येक कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने “गोल्डन पीरियड” की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ मिनटों में दिया गया सही प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह कर्मचारियों में टीम वर्क त्वरित निर्णय क्षमता और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। महिला प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इंटर एरिया फर्स्ट एड प्रतियोगिता 2025-26 ने यह सिद्ध किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित एवं सजग टीम ही जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हाल ही में प्रकाशित समाचार में यह उल्लेख किया गया कि गेवरा स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट एड प्रतियोगिता में व्यवस्थाओं की कमी रही।

दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ मिनटों में दिया गया सही प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है:-बिरंची दास
दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ मिनटों में दिया गया सही प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह कर्मचारियों में टीम वर्क त्वरित निर्णय क्षमता और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं

अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता सुव्यवस्थित ढंग से हुआ संपन्न

एसईसीएल गेवरा द्वारा प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम की जानकारी गेवरा के कार्मिक महाप्रबंधक अजय बेहरा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई थी लेकिन कार्यक्रम में विलंब होने के कारण धूप तेज हो जाने से आए हुए विभिन्न एरिया के प्रतिभागियों से गेवरा प्रबंधन द्वारा आग्रह किया गया कि सभी प्रतिभागी अपने एरिया के बने हुए पंडालों में बैठकर अनुशासन को बनाए रखने में प्रबंधन का सहयोग करें जिसे प्रतिभागियों ने विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हुए अपने स्थानो पर व्यवस्थित हुए अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया गेवरा में हुए इस आयोजन से प्रतिभागियों ने प्रसन्नता जाहिर की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here