Home चर्चा में ग्रामीण क्षेत्रों में लगी जन चौपाल में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

ग्रामीण क्षेत्रों में लगी जन चौपाल में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= कैकागढ़ व हाटपदमूर शक्ति केन्द्र में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीणों से रूबरू मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव

= केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने अहम कदम, वीबी जी राम जी योजना में सुनिश्चित रोजगार की गारण्टी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव

जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम में आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल हुये और ग्रामीण क्षेत्र के कैकागढ़ एवं हाटपदमूर शक्ति केन्द्र में लगाये गये जन चौपाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने संबोधित किया। श्री देव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हमारे भारत को शक्तिशाली, समृद्धशाली, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। हमारा संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का अहम कदम है। ऐसे ही विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने महती योजना है। पंचायत स्तर पर क्षेत्र का विकास करना हमारी सरकार की मंशा है। ग्रामीण क्षेत्रों को सृदृढ़ व विकसित करने का दायित्व है जिसपर हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि
प्रदेश की भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। आज हर पंचायत में औसतन 300 मकान बन रहे हैं और 10 लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो चुका है। छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। होली के पहले 25.24 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि जमा की जाएगी। इसी प्रकार महिला सशक्तीकरण के दृष्टिगत ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक माताओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए पारिश्रमिक, भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन की शुरुआत की गई है। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में समानता के साथ विकास के कार्य प्राथमिकता से पूरे हो रहे हैं। क्षेत्र का पूर्ण विकास व जनता की समस्याओं का अविलम्ब निदान सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले हमारा दायित्व है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जन चौपाल में भारी संख्या में शामिल लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्यायें भी जानी और उसके त्वरित निदान के निर्देश मौके पर दिया । वहीं मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी एवं मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास ने भी अपनी बातों को रखा। जन चौपाल कार्यक्रम में नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी , मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास,शंकर ठाकुर ,महामंत्री चंद्रकांत सेठिया,रैदूराम, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष निलाम्बर सेठिया,शिवलाल सेठिया,लखीधर बधेल,धरमू मंडावी, सतीश सेठिया,मनोहर तिवारी,मुरली सेठिया,सदाराम नाग,पीलाराम,बोड़की मंडावी,पार्वती शर्मा,प्रीतम नायक ,चैतूराम,अमल,शांति बधेल,राजेश ओगले,उदय दुबे , नरेन्द्र पांडे,अमर गुप्ता, शांति बधेल,जयमोहन शर्मा,मानसाय,आदि सहित कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here