कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू (उम्र 64 वर्ष) का गुरुवार, 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था।
उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर फैल गई। कोरबा प्रेस क्लब सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार, 20 फरवरी की सुबह पथर्रीपारा, गणेश चौक के समीप स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। इसके पश्चात ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय श्रवण साहू अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिजन शोकाकुल है l पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।









