Home चर्चा में उड़नदस्ता दल का 12वीं परीक्षा केंद्र का भ्रमण

उड़नदस्ता दल का 12वीं परीक्षा केंद्र का भ्रमण

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

दिनांक 20 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं एवं 12वीं परीक्षा का आगाज हुआ. कक्षा दसवीं व 12वीं परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया.
उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक कलेक्टर विपिन दुबे आईएएस के नेतृत्व में आज दिनांक को कक्षा 12वीं की भौतिकी की परीक्षा के सफल संचालन हेतु विकासखंड बकावंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढरेपाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगीपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड परीक्षा केंद्र में दबीश दी. उड़न दस्ता दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, संतोषी गायकवाड, निशा साहू रहे.
उड़न दस्ता दल प्रभारी द्वारा तीनों केदो में सफल परीक्षा के संचालन की जानकारी दी. तीनों केंद्र अध्यक्षों से भी समस्त पंजीयों के निर्धारण की समझाइए भी दी गई.
परीक्षा केंद्र में साफ सफाई एवं केंद्र के चारदीवारी परिसर में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here