Home अंबिकापुर स्कार्पियो लूट का आरोपी गिरफ्तार

स्कार्पियो लूट का आरोपी गिरफ्तार

27
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना दरिमा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे लूटी गयी स्कार्पियो कुल कीमती मशरुका लगभग 15 लाख को कटघोरा से किया गया था बरामद, आरोपी वाहन छोड़कर हुए थे फरार।
आपराधिक गतिविफियो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा है, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अंकित सिन्हा साकिन भ‌ट्टी रोड केदारपुर अम्बिकापुर का दिनांक 10/02/26 को थाना दरिमा आकर मौखिक रिपोट दर्ज कराया कि दिनांक 10/02/26 के सुबह प्रार्थी के मोबाईल पर परिचय के पंचर दुकान वाले व्यक्ति का फोन आया और वह बताया कि कुछ लोगों को मैनपाठ घूमने जाना है पुराना बस स्टैण्ड के पास आ जाओ, तब प्रार्थी स्वयं अपना स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी/ 16/ सी जे/5333 को चलाते हुए पुराना बस स्टैण्ड पहुंचा। जहा से प्रार्थी 04 लोगो को बैठाकर मैनपाठ ले गया और विभिन्न जगहों पर घुमाया शाम को वापस आते समय गाड़ी मे सामने बैठा एक व्यक्ति उलटी आने की बात बोलकर गाड़ी रुकवाया तब प्रार्थी गाड़ी को साइड मे रोककर खड़ा कर दिया तब पीछे बैठा एक व्यक्ति बेल्ट से प्रार्थी के गले को दबाकर पीछे तरफ खींचने लगा तब प्रार्थी जैसे तैसे बेल्ट को गले से निकालकर गेट को खोला और गाड़ी से कुदकर भागने लगा। उक्त चारो व्यक्ति प्रार्थी को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश किये। तब प्रार्थी सड़क किनारे गड्‌ढ़ा में कूद कर छिप गया।तब उक्त चारो व्यक्ति वापस स्कार्पियो मे आकर प्रार्थी के मोबाईल को सड़क किनारे फेंककर प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन को मौक़े से लूट कर भाग गये। मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 41/25 धारा 309 (3) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरिक्षण कर प्रार्थी का विस्तृत कथन लेख किया गया, एवं मामले के आरोपियों का पत्ता तलाश किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के फरार होने के सभी संभावित रास्तो पर कड़ी नाकेबंदी की गई, जिससे आरोपी स्कार्पियो वाहन को छोड़कर मौक़े से फरार हो गए उक्त स्कार्पियो वाहन को पुलिस टीम द्वारा कटघोरा से लावारिस हालत मे जप्त किया गया, मामले मे फरार आरोपियों का पुलिस टीम द्वारा लगतार पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपी गोविन्द पटेल को हिरासत में लेकर प्रार्थी से शिनाख्तगी करायी गयी जो प्रार्थी के द्वारा आरोपी को पहचान किया गया, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नामा गोविन्द पटेल आत्मज राजू पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन बसंतपुर दफाई अमलाई जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीवत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, सुजीत पाल, आरक्षक जितेश साहू सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here