Home चर्चा में जनपद सदस्य अनुराग साहू ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दी...

जनपद सदस्य अनुराग साहू ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

1
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
 कुरूद – 10वीं ओर 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं को कोड़ापार निवासी जनपद सदस्य एवं भाजपा युवा नेता अनुराग साहू ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं दी है।अनुराग साहू ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।पूरे वर्ष की मेहनत,अनुशासन और लगन का यह परिणाम देने का समय है,उन्होंने विद्यार्थियों से शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने ,समय का सही प्रबंधन करने तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखने का आग्रह किया,उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं बल्कि धैर्य आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की भी परीक्षा होती है।घबराहट स्वाभाविक है, परंतु उसे अपने हौसले पर हावी होने न दे निरंतर परिश्रम अवश्य रंग लाता है और सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि प्रयास ओर सीखने की भावना से मापी जाती है।अनुराग साहू ने विद्यार्थियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान करते हुवे कहा कि परिणाम चाहे जो हो अनुभव और सीख जीवन भर साथ रहती है।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं शानदार सफलता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here