Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव...

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव ला सकता है बारिश; जानें अगले 5 दिनों का मौसम

1
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. बीते दिनों न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट से कई शहरों में सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है. फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

राजधानी रायपुर में 13 नवंबर को आसमान साफ ​​रहने की संभावना जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान बताया गया है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में आज लो प्रेशर एरिया के निर्माण होने की संभावना जताई जा रही है, जो आने वाले दिनों में दक्षिणी और मध्य इलाके में मौसम को प्रभावित कर सकता है. मध्य अंडमान सागर और उससे लगे अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ऊपर ऊपरी वायु परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ 14 नवंबर तक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और 15 नवंबर के आसपास अवदाब में मौसमी हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here