Home चर्चा में भाजपा ने “सेवा सुशासन संकल्प दिवस” के रूप में मनाया मुख्यमंत्री विष्णु...

भाजपा ने “सेवा सुशासन संकल्प दिवस” के रूप में मनाया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्म दिन

1
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
 भाजपा महिला मोर्चा ने सुन्दर काण्ड का आयोजन किया, भाजयुमो ने ज़रूरतमंदों को सामग्री बांटी
 नानगूर मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अस्पताल में किया फल वितरण, नगरनार मण्डल में प्रधानमंत्री आवास व महतारी वंदन के हितग्राहियों का सम्मान किया गया
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जिले में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62 वां जन्मदिन सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। भाजपा महिला मोर्चा ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया। भाजयुमो ने भी जरूरत मंदों को सामग्री वितरित की। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्म दिन पर बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की।
नानगूर मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुबह सामाजिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुँच कर मरीजों का हाल चाल जाना और उनके साथ समय बिताकर फल वितरण किया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने पावर हाउस चौक स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर में सुन्दर काण्ड का भक्तिमय आयोजन कर मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली समृद्धि के लिये आर्शीवाद मांगा। नगरनार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों व महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही मातृशक्तियों का सम्मान किया। जगदलपुर शहरी क्षेत्र में शक्ति केन्द्रों में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्म दिन की बधाई व मंगलकामनायें प्रेषित की गयी।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भावी उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के विज़न सुशासन को जन जन तक पहुँचाने व समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही आयोजन का उद्देश्य है।
भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन पर आयोजित हुये कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पापाणिग्रही, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, रामप्रसाद मौर्य, विनय राजू, निर्मल पाणिग्रही,नीलम यादव,आशा साहू,त्रिवेणी रंधारी,पूनम सिन्हा,कौशल्या छत्रिय, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप,मेनका ठाकुर,पार्वती पाटनकर, किरण सेन, ममता राणा, अलका सेंगर, रेखा जयसवाल, प्रज्ञा आचार्य,ढाकेश्वरी पांडे, रेखा वर्मा, मीना विश्वकर्मा, उर्मिला मिश्रा, सुधा सिंह, कुसुम सिंह, श्रद्धा ठाकुर, पद्मावती सोनी, निर्मला गुप्ता, गंगोत्री चन्द्रवंशी, सुकलदेई सिंह, बिजली वैद्य,
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलांबर सेठिया, अभिषेक पिंटू साव, हरि मण्डावी, चंद्रकांत सेठिया,कमल कुमारी सेठिया, प्रकाश नागे, उदय दुबे, मानसिंह नाग, राजू ओगले, भरत सिंह ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here