आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर। Bharatiya Janata Party के जिला रायपुर ग्रामीण संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष श्याम नारंग और Bharatiya Janata Yuva Morcha (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष पिंटू साहू ने संयुक्त रूप से जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची जारी की।
घोषणा के अनुसार, चेतन टंडन को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में जुड़े टंडन पूर्व में भाजयुमो मंडल महामंत्री सहित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, संगठनात्मक विस्तार के तहत कुंजबिहारी वर्मा को जिला मंत्री, रामकुमार बैस को मंडल अध्यक्ष (मंदिर हसौद) तथा सिद्धार्थ पाठक और चंद्रशेखर (बसंत) साहू को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला, मंडल और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। नई टीम की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त सदस्य संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।









