Home कोरिया मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन...

मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; 15 लाख मुआवजे की मांग

3
0

मनियारी। क्षेत्र में बाघ के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि यदि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी पहले से थी, तो वन विभाग ने समय रहते ग्रामीणों को सतर्क क्यों नहीं किया? जंगल से लगे गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी वन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समय पर सूचना, मुनादी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो शायद इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

इस घटना के बाद सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिवार को तत्काल 15 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही मनियारी एवं आसपास के गांवों में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल अलर्ट जारी करने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। अब केवल संवेदना व्यक्त करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि वन विभाग को अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार और वन विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here