Home चर्चा में सहकारी बैंक में पर्याप्त पैसा नहीं आने से किसानों को नहीं हो...

सहकारी बैंक में पर्याप्त पैसा नहीं आने से किसानों को नहीं हो पा रहा समय पर भुगतान।

17
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शायखा लखनपुर में किसानों को पैसा नहीं मिलने से अन्न दाता काफी परेशान ही नहीं मायूस है। ब्लाक क्षेत्र के तमाम समितियों लखनपुर, जमगला अमलभिठ्ठी ,कुन्नी चांदो, पुहपुटरा, लहपटरा, निम्हा ,अमेरा के पंजीकृत किसान आये दिन बैंक के चक्कर काट रहे हैं। अपने बेचे गये धान का पैसा किसानों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। पैसा पाने की आस में दूर दराज गांवों के खाताधारक किसान सुबह से लेकर शाम तक बैंक में बैठे नजर आने लगे हैं। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में जो पैसा भेजा जाता वह नाकाफी होता है । पैसा नहीं मिलने से कुछ किसान बैरंग वापस घर लौट जाते हैं। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।

बैंक में पैसा निकालने आये किसानों ने एक स्वर में बताया कि लगातार दो तीन दिन से हम किसानों को बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है। हम अपने ही पसीने की किमत पाने से महरूम हैं। शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार पैकरा से पूछें जाने पर उन्होंने बताया कि जिस तरीके से किसानों को लगातार पैसा मिलने चाहिए है वैसे नहीं मिल पा रहा है। अभी चंद दो दिनों से बैंक में पैसा नहीं होने कारण किसानों को पर्याप्त पैसा नहीं दिया गया है। दरअसल शुक्रवार को बैंक में मात्र 50 लाख रुपये थे तथा शनिवार को 80 लाख रुपये किसानों को भूगतान किया गया था। किसानों के संख्या और मांग के हिसाब से राशि बहुत कम थी। भूगतान किया गया।इतनी बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को जिस हिसाब से पैसा मिलने चाहिए नहीं मिल पा रही है। 9 मार्च सोमवार को डेढ़ करोड़ रुपए की डिमांड किया गया है यदि देर सबेर आ जाता है तो किसानों को पैसा समय रहते मिल पायेगा अन्यथा आगामी दिनों में ही भूगतान की जा सकेगी। कमोबेश किसानों को किसी तरह राशि भूगतान किया जा रहा है। पर्याप्त पैसा नहीं आने कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। यह बात भी सामने आ रही है

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा लखनपुर में खाता धारक किसानों की बहुत बड़ी भीड़ हो जाती है। और बैंक में कर्मचारियों की भी कमी बनी हुई है। अगर काउन्टर बढ़ा दिया जाता तो किसानों को सहुलियत से पैसा भूगतान हो सकता था। फिलहाल बैंक में किसानों की भीड़ नित्य प्रति बढ़ने लगी है इस दृष्टि से पैसा कम आना बहुत बड़ी समस्या है। अन्न दाताओं ने शासन प्रशासन से व्यवस्था सुधार किये जाने मांग किया है। ताकि जरूरत के मुताबिक किसानों को पैसा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here