वाड्राफनगर बलरामपुर
संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर जिले के बसंतपुर हाईस्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद केंद्राध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य को उनके पद से हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। आरोप है कि परीक्षा के दौरान नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था और निगरानी में भी लापरवाही बरती जा रही थी।
मामले की जानकारी जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंची, तो जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य को हटा दिया गया।
शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल विभाग द्वारा नए केंद्राध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति
(पशुपति पुर) को नियुक्ति कर परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही जा रही है।
बसंतपुर हाईस्कूल में हुई इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग की सख्ती साफ नजर आ रही है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में और क्या कदम उठाए जाते हैं।








