Home चर्चा में भाजपा अजजा मोर्चा के साथ पंडो समाज ने किया टी एस बाबा...

भाजपा अजजा मोर्चा के साथ पंडो समाज ने किया टी एस बाबा का पुतला दहन

8
0

-कुन्नी के नवापारा चौक पर जमकर नारेबाजी, पंडो भूमि मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री के बयान से आक्रोश

अजय गौतम/अम्बिकापुर ।

लखनपुर क्षेत्रांतर्गत कुन्नी के नवापारा चौक पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं पंडो समाज द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस बाबा का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन करने पहुंचे भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा के कार्यकर्ता- पदाधिकारी एवं तीर धनुष फरसा लिए हुए पंडो समाज के लोगों ने टी एस बाबा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और पुतले पर जूता चप्पल फेंकते हुए उसे आग के हवाले कर दिया।

ज्ञात हो कि राजाकटेल गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के जमीनों को एक विशेष समुदाय द्वारा क़ब्ज़ा करने के मामले को लेकर पंडोओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया द्वारा पहल की गई थी , जिस पर पंडोओं की भूमि वापसी की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के वक्तव्य कि “वे गौचर भूमि में काबिज हैं “ से आहत जनजाति समाज में भारी असंतोष है ।

पुतला दहन में पहुंचे भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैकरा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में टी एस बाबा असहाय पंडों जनजाति के दर्द को राजनैतिक चश्मे से देख रहे हैं , बाबा अब भी नहीं चेते हैं। उन्होंने कहा कि अपने जिले में ऐसे कई प्रकरण हैं जहाँ कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति से भयभीत होकर आदिवासी वर्ग अपनी व्यथा और पीड़ा का बयान नहीं कर पा रहा है, क्या विशेष संरक्षित जनजाति पंडों समाज के लोगों को बुला कर टीएस बाबा ने कभी पूछा कि उनको क्या दिक्कत है ?

आगे बिंदेश्वरी पैकरा ने कहा कि तुष्टिकरण खेल करने वाली आदिवासी विरोधी कांग्रेस को जानता समझ चुकी है । टी एस बाबा द्वारा किए गए एक पक्षीय बात आदिवासी समाज को आहत करता है उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस आदिवासी समाज का उपयोग केवल वोट बैंक के लिए करती है।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदर भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर, मोर्चा जिला महामंत्री रविकांत उराँव एवं कमलेश टोपो, मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुख साय पोर्ते , डॉक्टर शिवमंगल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी , पंडो समाज से पुरुष महिला व अन्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here