Home चर्चा में भाजपा ने बस्तर के जननायक बलीराम कश्यप की जयंती पर किया उनका...

भाजपा ने बस्तर के जननायक बलीराम कश्यप की जयंती पर किया उनका पुण्य स्मरण

5
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बली दादा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया नमन
बस्तर के माटी पुत्र बलीराम कश्यप का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
जगदलपुर।
बस्तर के माटी पुत्र, जननायक व पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की जन्म जयंती के अवसर पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनका पुण्य स्मरण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीरासार चौक समीप स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व बस्तर के विकास में बली दादा के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुये श्री देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा व सीख लेने कहा।
पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि श्रद्धेय बलीराम कश्यप हम सभी के आदर्श व मार्गदर्शक थे और रहेंगे। उन्होंने बस्तर के विकास की सुदृढ़ नींव रखी और जनजातीय समाज के उत्थान के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। स्वयं एक शिक्षक होने के नाते उन्होंने शिक्षा की अलख को बस्तर के दूरस्थ अंचलो तक पहुँचाने निरंतर कार्य किया।  बस्तर को बेहतर बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बलीराम कश्यप जी के कार्य, उनके विचार हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि उनके पिता का बस्तर के लिये अटूट प्रेम, जनसेवा के प्रति समर्पण भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच हम सभी के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधन दिया व शब्दरूपी पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छग अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रंजीत पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव,  मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, विक्रम सिंह यादव, जयराम दास, बी जयराम, दिगम्बर राव, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, राणा घोष, किरण दीवान, रौशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, बसंती समरथ, मीना साहू, गीता नाग, नरेंद्र पाणिग्रही आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here