Home चर्चा में बलरामपुर जिला के कुसमी विकास खण्ड में दूसरे अवैध अफीम की खेती...

बलरामपुर जिला के कुसमी विकास खण्ड में दूसरे अवैध अफीम की खेती का मामला आया सामने, त्रिपुरी के बाद अब खजुरी के तुर्रीपानी में उग रहा अवैध अफीम, मौके पर पुलिस कर रही पहरा

31
0

बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान

कुसमी (बलरामपुर-रामानुजगंज)। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में अवैध अफीम की खेती का मामला लगातार बढ़ता नजर रहा है। ग्राम पंचायत त्रिपुरी में अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद अब ग्राम पंचायत खजुरी के आश्रित ग्राम तुर्रीपानी में भी अफीम की खेती किए जाने का नया मामला उजागर हुआ है। लगातार सामने रहे इन मामलों ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

त्रिपुरी के बाद दूसरा बड़ा खुलासा

मंगलवार को सबसे पहले ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सहायक ग्राम घोसरा पारा/सरनाटोली में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। इस खुलासे के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन पूरे मामले की जांच और खुलासा अभी पूरी तरह हो भी नहीं पाया था कि देर शाम एक और गांव में इसी तरह की खेती मिलने की जानकारी सामने गई।

जंगलों के बीच पहुंचविहीन इलाकों में खेती

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत खजुरी के सहायक ग्राम तुर्रीपानी के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। ग्राउंड जीरो पर पहुंची टीमों ने मौके पर इस खेती की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि खेती ऐसे स्थानों पर की गई थी जहां आम लोगों की पहुंच बेहद मुश्किल है।

मौके पर पुलिस का पहरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस टीम मौके पर निगरानी कर रही है ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ हो और आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रशासन द्वारा जल्द ही फसल नष्ट करने और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जांच के दायरे में कई लोग

सूत्रों के अनुसार, अवैध अफीम खेती के पीछे संगठित नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं तथा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खेती कब से और किन लोगों द्वारा की जा रही थी।

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

लगातार दूसरे दिन सामने आए मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर दुर्गम इलाकों में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती कैसे संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

आगे की कार्रवाई जारी

जिला प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अन्य संभावित स्थानों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here