लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा द्वारा 04 गुम इंसानो को दस्तायाब कर परिजनों कों किया गया सुपुर्द।
सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगो /महिला गुम इंसान के मामलो मे संवेदनशीलता के की जा रहे त्वरित कार्यवाही।
परिजनों ने सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रति जताया आभार।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे दिनांक 07/02/26 कों प्रार्थी थाना कोतवाली अंबिकापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/02/26 कों प्रार्थी की माँ घर से कही चल गयी है, जिसका आस पड़ोस एवं रिश्तेदारो मे पत्ता तलाश किया गया जो नहीं मिल रही है, पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान कों सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, महिला गुम इंसान घर से जाने के बाद अपने परिजनों के पास थी जिसे दस्तायाब किया गया हैं, थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण मे प्रार्थी द्वारा दिनांक 03/12/25 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 29/11/25 कों प्रार्थी की पत्नी घर से बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास खोजने से नही मिल रही हैं, पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान कों सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, महिला गुम इंसान घर से जाने के बाद अपने परिजनों के पास थी जिसे दस्तायाब किया गया हैं।

थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण मे प्रार्थी द्वारा दिनांक 03/03/26 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 02/03/26 को प्रार्थी की लड़का घर से बिना बताये कही चला गया हैं, आस पास खोजने से नही मिल रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम इंसान कों सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, थाना कोतवाली के चौथे प्रकरण मे प्रार्थी द्वारा दिनांक 11/03/26 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09/03/26 कों प्रार्थी की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर घर से बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास खोजने से नही मिल रही हैं, पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान एवं बच्चे कों सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक संजीव चौबे, दीपक दास, अलोक गुप्ता सक्रिय रहे।
सरगुजा पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती हैं, साथ ही सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि ऐसे मामलो की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानो मे प्रदान करें जिससे मामलो मे त्वरित कार्यवाही की जा सके, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।







