Home कोंडागांव भस्कली नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त

भस्कली नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त

8
0

विनीत पिल्लई/जगदलपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बकावंड तहसील के ग्राम तारापुर में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भस्कली नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन जब्त की है।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर स्थित भस्कली नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिली। मौके पर रेत निकालते हुए एक पोकलेन मशीन पाई गई, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से सील कर सुपुर्दगी में ले लिया।

खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री जागृत गायकवाड़, खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे सहित महादेव सेठिया, देवी राम और सहदेव मौजूद रहे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भविष्य में भी अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए इस तरह की औचक जांच और कड़ी निगरानी जारी रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here