Home चर्चा में लंबे समय से जमे पटवारियों पर कलेक्टर की कार्रवाई, बलरामपुर जिले में...

लंबे समय से जमे पटवारियों पर कलेक्टर की कार्रवाई, बलरामपुर जिले में बड़ा फेरबदल

12
0

युसूफ खान/बलरामपुर –

बलरामपुर जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों के कार्यकाल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर बलरामपुर जिले के सभी पटवारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कई पटवारियों को एक स्थान से हटाकर दूसरे हलकों में पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ पटवारी कई वर्षों से एक ही क्षेत्र में कार्यरत थे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने, आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह तबादला सूची जारी की गई है।

जिले में पटवारियों के इस बड़े फेरबदल से राजस्व विभाग में हलचल देखी जा रही है, वहीं प्रशासन को उम्मीद है कि इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here