Home चर्चा में “समावेशी शिक्षा को नई दिशा: बीजापुर में 3 दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण...

“समावेशी शिक्षा को नई दिशा: बीजापुर में 3 दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न”

11
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर, 14 मार्च 2026/
समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने और दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय तीन दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यशाला जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में तथा जिला मिशन संचालक श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री भवानी शंकर रेड्डी एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर पैकरा (समावेशी शिक्षा प्रभारी) के कुशल नेतृत्व में किया गया।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक-अभिभावक तथा दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दिव्यांगता से संबंधित जानकारी, उपलब्ध सुविधाएं, सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर श्री बेदराम निषाद (बीआरपी समावेशी शिक्षा प्रभारी, आवापल्ली), श्री अनिरुद्ध गिलहरे (भोपालपटनम), श्री सुनील तायवाडे (भैरमगढ़) तथा श्री चितु राम बघेल (बीजापुर) ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला को सफल बनाने में डाइट बीजापुर के प्राचार्य श्री वेंकट रमण एटला का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने तीनों दिनों तक अपनी सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समावेशी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी को समाज तक पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here