Home चर्चा में जिला सीईओ ने बालक आश्रम इंजरम का किया औचक निरीक्षण

जिला सीईओ ने बालक आश्रम इंजरम का किया औचक निरीक्षण

15
0

-बच्चों की शिक्षा व भोजन व्यवस्था में सुधार के निर्देश

पोडियामी दीपक/ सुकमा/ जिले में बेहतर शिक्षा और बच्चों के समुचित देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने सोमवार को विकासखंड कोंटा स्थित बालक आश्रम इंजरम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, भोजन और दैनिक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी खुलकर अपनी बातें साझा कीं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आश्रम अधीक्षक को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री ठाकुर ने कहा कि आश्रमों में रहने वाले बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधीक्षक को नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बन रहा है और बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here