Home चर्चा में मिनी स्टेडियम बीजापुर में महिला शक्ति का उत्सव: हजारों दीदियों की सहभागिता

मिनी स्टेडियम बीजापुर में महिला शक्ति का उत्सव: हजारों दीदियों की सहभागिता

14
0

-खेल-प्रतियोगिताओं और बस्तरिया गीतों से गूंजा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महाधिवेशन

पुकार बाफना/बीजापुर, 16 मार्च 2026/
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला महाधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। मातृशक्ति के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी जिले भर की हजारों महिलाएं और माता-बहनें पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुईं। पूरे दिन चले इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकड़े, पार्षद सत्यवती परतागिरी तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कुर्सी दौड़, सुई-धागा दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, रस्साकसी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे। इन प्रतियोगिताओं में जिले भर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कुर्सी दौड़ में प्रमिला गायता ने प्रथम, समिता ताटी ने द्वितीय तथा राजेश्वरी तोयनार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुई-धागा दौड़ में मालती तोयनार और अंजली वाचम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फरसेगढ़ की प्रेमा द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। चम्मच दौड़ में सुनिता जुभार तोयनार प्रथम, सुमित्रा कुड़ियम द्वितीय और रंजिता टिंगे तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में अंजली कोड़ोपी ने प्रथम, शीतल यादव ने द्वितीय तथा श्री देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में चेरपल्ली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नैमेड़ टीम दूसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मूसालूर क्लस्टर ने प्रथम, भोपालपटनम क्लस्टर ने द्वितीय और आवापल्ली क्लस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों और टीमों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
महिला महाधिवेशन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मातृशक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी पहल से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाते हैं। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने समापन समारोह में मातृशक्ति को निरंतर आगे बढ़ने और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन के दौरान महिलाओं के साथ बस्तरिया गीतों पर सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा मिनी स्टेडियम उत्सव के माहौल से गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here