लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर बांध में 15 मार्च दिन रविवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे नहाने के दौरान 40 वर्ष की महिला दुर्गावती पति कैलाश सिंह गोंड की पानी में डूबने में घूमने लगी आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर दुर्गेश और योगेश महिला को बचाने पानी में चलांग लगाए तब तक महिला पानी में डूब चुकी थी। किसी तरह महिला के शव को बाहर निकल गया और लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला को मृत घोषित किया। शाम होने के कारण लखनपुर पुलिस के द्वारा 16 मार्च दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।







